10 अक्टूबर से हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन @hajcommittee.gov.in

0
343

हज यात्रा के लिए जानें वाले लोगो के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अगले साल अर्थात 2020 के हज के लिए आगामी 10 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा, कश्मीर के लोग आसानी से हज के लिए आवेदन कर सकेंगे, जहां पिछले दो महीने से सुरक्षा से जुड़ी कई पाबंदियां लागू हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़े: हज यात्रा के किराए में कितनी हुई बढ़ोत्तरी यहाँ से जाने सारी जानकारी

हज-2019 के पूरा होने एवं अगले हज के संदर्भ में तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक के बाद नकवी ने कहा, इस बार हज प्रक्रिया शत प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल होगी। हज यात्रा के लिए आवेदन 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक स्वीकार किए जायेंगे। सभी हज यात्रियों को ई-वीजा की सुविधा दी गई है। मोबाइल एप के जरिये भी हज के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, इस वर्ष हज यात्रियों को सभी प्रकार की जानकारी मुहैया कराने एवं पूरी हज प्रक्रिया में मदद करने के लिए 100 लाइन का सूचना केंद्र हज हाउस, मुंबई में शुरू किया जा रहा है।”

नकवी ने कहा, हज ग्रुप ऑर्गनाइजर (एचजीओ) के लिए पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू होगी जो एक दिसंबर तक चलेगी। हज प्रक्रिया जल्द शुरू करने से भारत एवं सऊदी अरब में हज के इंतजाम बेहतर तरीके से हो सकेंगे। उन्होंने आगे कहा, हज 2020 के लिए एक नया इम्बार्केशन पॉइंट विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में शुरू किया जाएगा।”

इस प्रकार हज 2020 के लिए देश भर के 22 इम्बार्केशन पॉइंट्स के माध्यम से  भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर जाएंगे। मंत्री ने कहा, हज-2019 कई मायनों में ऐतिहासिक एवं पिछले कई वर्षों में अब तक का सबसे सफल हज रहा। भारत के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड दो लाख भारतीय मुसलमानों ने 2019 में बिना किसी सब्सिडी के हज यात्रा की। “

इसे भी पढ़े: हज यात्रियों को किस तारीख तक जमा करनी होगी बची हुई रकम -जानिए यहाँ से

Advertisement