21 जून: दुनिया भर में हुई आज योग दिवस की शुरुवात जानिए आज के इतिहास की अन्य अहम घटनाएँ

    0
    415

    दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन हर कोई योग से मिलनें वाले लाभों के बारे में बात करता है, और योगा करते हुए तस्वीरों को शेयर करता है| इसके साथ ही एक दूसरे को मैसेज करते है, कि किस तरह योग हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने के लिए जरूरी है|

    Advertisement

    ये भी पढ़े: Yoga in Summer: ये योगासन आपको दिलाएंगे गर्मी से राहत – जानिये कैसे करे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव आने के बाद सिर्फ तीन महीने के अंदर इसके आयोजन का ऐलान कर दिया था| महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को यह ऐलान किया, कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा| जिसके बाद दुनिया भर के लोग हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं|

    21 जून के दिन की एक और विशेषता है, कि यह साल के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है, और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है, इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

    देश और दुनिया के इतिहास में 21 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ

    1756:– जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया, जिनमें से 123 की मौत।

    1862:– ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।

    1898:– अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।

    1933:– भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।

    1948:– सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने, वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।

    1975:– वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।

    ये भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019: 17600 फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई पर किया योग

    1991:– पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।

    2001:– पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया।

    2003:– जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर ऐंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स जारी।

    2008:– फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।

    2009:– भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

    2012:– ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।

    2015:– पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग की इस मुहिम में शामिल।

    ये भी पढ़े: International Yoga Day 2019: योग दिवस, क्या है इसका मतलब  

    Advertisement