अरुण जेटली की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की गईं विसर्जित, बेटे रोहन ने विधि विधान से किया पूरा कार्यक्रम

0
484

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज सोमवार को हरकी पौड़ी पर स्थित ब्रह्मकुंड में प्रवाहित की गईं। इस दौरान उनके बेटे रोहन जेटली बेहद भावुक हो गए| तीर्थ पुरोहित देवेंद्र काकड़ ने अस्थि विसर्जन से संबंधित कर्मकांड पूरे विधि-विधान से कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, शहरी विकास मंत्री, स्थानीय विधायक, भाजपा पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़े: पीएम मोदी को जब सुषमा स्वराज ने सिखाया था ‘पहला सबक’, बोली – ‘कुछ मंचों की अपनी परम्परा होती है’

स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचे। जहां विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई और अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं।

बता दें, कि हाल ही में दिल्‍ली में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान पूर्वक निगम बोध घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि पुत्र रोहन जेटली ने दी थी । अंतिम विदाई देने के लिए सभी दलों और वर्गों के लोग पहुंचे थे।

ये भी पढ़े: बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन

Advertisement