बाराबंकी लोकसभा रिजल्ट 2019: बाराबंकी सीट से कौन जीता, तनुज पुनिया, उपेन्द्र रावत या राम सागर रावत

0
405

उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है | इस सीट को ग्रामीण क्षेत्रीय सीट माना जाता है | यहाँ की साक्षरता दर 62.59 प्रतिशत है | निर्वाचन आयोग के 2019 में डेटा के मुताबिक यहां 1804985 मतदाता हैं | कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया पर दांव लगाया है, जबकि भाजपा ने जैदपुर सीट से मौजूदा विधायक उपेन्द्र रावत को मैदान में उतारा है | यहाँ पर गठबंधन (सपा+बसपा+रालोद) ने चार बार सांसद रह चुके राम सागर रावत को टिकट दिया है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: लोकसभा रिजल्ट 2019: चुनाव हारने के बाद ये बात बोलीं डिंपल यादव ने आप भी जाने

इस सीट के लिए 6 मई के लिए चुनाव कराये गए थे, जिसमें सबने बढ़- चढ़ कर भाग लिया था | लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आ चुका है, जिसमें उपेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है | इन्होंने 535917 वोट प्राप्त करके अपनी सीट पक्की की है | यहां पर दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के राम सागर रावत रहे है, इन्हें 425777 वोट मिले है | तीसरे नंबर पर कांग्रेस के तनुज पुनिया रहे है, इन्हें 159611 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है |

बाराबंकी लोकसभा सीट रिजल्ट 2019

उपेंद्र सिंह रावत (भाजपा) – 535917 वोट, जीते

राम सागर रावत (समाजवादी पार्टी) – 425777 वोट, हारे

तनुज पुनिया (कांग्रेस) – 159611 वोट, हारे

ये भी पढ़ें:  गोरखपुर चुनाव रिजल्ट 2019 : गोरखपुर लोकसभा सीट से कौन जीता, रवि किशन या मधुसूदन त्रिपाठी

Advertisement