बलिया लोकसभा रिजल्ट 2019: बलिया सीट से कौन जीता, वीरेंदर सिंह या सनातन पाण्डेय

0
628

यूपी की बलिया संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी नें वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतरा था, जबकि सपा-बसपा गठबंधन से सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया| यहां पर कांग्रेस ने किसी को भी नहीं उतारा| इस चुनावी रणभूमि में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की| इस वर्ष पार्टी नें वीरेंद्र सिंह को भदोही से हटाकर बलिया से चुनाव लड़ाया था।

Advertisement

ये भी पढ़े: गोरखपुर लोकसभा से कौन जीत रहा है रवि किशन या राम भुआल निषाद

वीरेंद्र सिंह की सीधी टक्कर सपा-बसपा गठबंधन के सनातन पांडेय से थी। हलांकि मतगणना में दोनों ही प्रत्याशी नीचे-ऊपर आते जाते रहे लेकिन अंतत: वीरेंद्र सिंह से सनातन पांडेय को हार का सामना करना पड़ा| वीरेंद्र सिंह को कुल 4,69,114 अर्थात  47.4% वोट, वहीं समाजवादी पार्टी के सनातन पांडेय 453595 (45.83%) मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे| इस बार बलिया से कुल 53.51 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था|

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा था| गठबंधन की तरफ से सपा के सनातन पांडे मैदान में थे| इसके अतिरिक्त भारतीय जन नायक पार्टी, जनता राज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, भारतीय समता समाज पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के साथ ही दो निर्दलीय भी मैदान में थे|

ये भी पढ़े: कुछ इस तरह फतह किया राहुल के गढ़ अमेठी को स्मृति ईरानी ने – पढ़िए पूरी स्टोरी

Advertisement