कांग्रेस ने MP लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, छिंदवाड़ा से कमल नाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में

0
345

अभी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियों की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया भी जारी है| वहीं अब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए 12 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है|

Advertisement

कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है|जारी की गई इस लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये है| कांग्रेस ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है|

यह भी पढ़े: कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की लिस्ट, अमित शाह के खिलाफ यह नेता चुनावी रण में

जानकारी देते हुए बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से 9 बार सांसद बन चुके हैं| इसके बाद जब वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गये थे, बाद में उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी| अब वे छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे|

इसके अतिरिक्तकांग्रेस ने सीधी से वरिष्ठ नेता अजय सिंह चुनाव मैदान में उतारा है और जबलपुर से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को टिकट दिया है| वहीं सागर से प्रभू सिंह ठाकुर, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजा राम त्रिपाठी, रीवा से सिद्धार्थ तिवारी चुनाव मैदान में उतरेंगे|

यह भी पढ़े: कांग्रेस में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा – आप सीधे हो जाएं और सीधे ही चलें

Advertisement