Loksabha : लोकसभा के नए सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष के लिए कही ये बड़ी बात – जाने यहाँ

0
275

लोकसभा चुनाव में बड़ी बढ़त के साथ अपनी जीत हासिल करने के बाद संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज नया सत्र शुरू हो रहा है| इस सत्र के साथ नई आशाएं तथा स्वप्न जुड़े हैं| स्वतंत्रता के बाद से इस बार के लोकसभा चुनाव ने सबसे ज्यादा महिला मतदाता तथा महिला सांसद देखी हैं | इसी के साथ  कहा कि कई दशकों के बाद किसी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है | लोगों ने हमें देश की सेवा करने का फिर अवसर दिया है | मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि उन निर्णयों का समर्थन करें, जो जनहित में हों |

Advertisement

इसे भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल: डॉक्‍टरों को धमका रही हैं ममता बनर्जी – केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन

पीएम ने आगे कहा, ‘चुनाव के बाद नई लोकसभा के गठन के बाद आज पहला सदन शुरू हो रहा है |नए साथियों से परिचय का एक अवसर है | नए सपने भी जुड़ते हैं | भारतीय लोकतंत्र की विशेषताओं और ताकत क्या है, हर चुनाव में हम उसे अनुभव करते हैं |आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, सबसे ज्यादा महिलाओं को चुना जाना, महिला मदाताताओं का मतदान करना अनेक विशेषताओँ से भरा हुआ यह चुनाव रहा | कई दशकों के बाद एक सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ जनता ने दोबारा सेवना करने का असवर दिया है |’

इसी के साथ मोदी जी ने  कहा, ‘पक्ष-विपक्ष से ज्यादा निष्पक्ष की भावना महत्व रखती है | हम आने वाले 5 सालों में के लिए इस सदन की गरिमा को ऊपर उठाने का प्रयास करेंगे |देश की जनता ने सबका साथ, सबका विकास का समर्थन किया है | विपक्ष का सामर्थ्यवान होना लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है | उनकी भावना हमारे लिए अहम है| मुझे उम्मीद है, कि हम विपक्ष से मिलकर निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे |’

इसे भी पढ़े: नीतीश सरकार ने किया बड़ा एलान, अब 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को दी जाएगी पेंशन

Advertisement