Delhi Lok Sabha Seat Result 2019: Congress Vs BJP | Live Voting Counting Status

0
321

आज यह तय हो जाएगा कि 17वीं लोकसभा में सांसद बनकर कौन-कौन पहुंचने वाला है । कुल 543 सीटों में से 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली में 7 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें मनोज तिवारी, शीला दीक्षित, डॉ. हर्षवर्द्धन जैसे दिग्गज नामों पर फैसला होना है। दिल्ली की सातों सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आज बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सातों लोकसभा क्षेत्रों में मतों की गिनती तीन स्तर की सुरक्षा में की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़े: Lok Sabha Chunav Results 2019 :देश का रिजल्ट, जानिये कहा से कौन जीत रहा है

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कुल 164 प्रत्याशी मैदान में है। इन सातों सीटों पर 16 महिला उम्मीदवारों ने भी भाग्य आजमाया है। दिल्ली में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक-एक महिला उम्मीदवार खड़ा किया था। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 43 हैं। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं। यहां कुल उम्मीदवारों की संख्या 27 जबकि उत्तरी पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से सबसे कम 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Live Voting Counting Status

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट–  BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट-  दूसरे राउंड में भाजपा के हंसराज हंस 12 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट–  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। सीलमपुर विधानसभा में पहले राउंड के बाद मनोज तिवारी को 502, दिलीप पांडेय (आप) को 63 और शीला दीक्षित (कांग्रेस) को 112 वोट मिले हैं।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट- भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 8674 वोट से आगे चल रहे हैं।

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट- भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा 3319 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चांदनी चौक लोकसभा सीट- इस सीट पर डॉक्टर हर्षवर्धन को 6147 वोट तो पंकज गुप्ता (आप) को 1767 मत मिले हैं।

ये भी पढ़े:  Election Results 2019: स्वरा भास्कर ने ईवीएम (EVM) से छेड़छाड़ पर कह दी ये बड़ी बात

Advertisement