डिंपल कन्नौज से लड़ेंगी चुनाव, अखिलेश यादव द्वारा जारी हुई इन उम्मीदवारों की लिस्ट

0
271

अब लोकसभा चुनाव (2019) की तारीख जैस-जैसे पास आती जा रही है वैसे ही सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में तेजी बढ़ा दी हैं |वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हो गया | गठबंधन में कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं हुई है |

Advertisement

जानकारी देते हुए बता दें कि एसपी को चुनाव लड़ने के लिए 37 सीटें मिली थी और वहीं बीएसपी को 38 सीटें दी गई थी | बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशल अकाउंट से एक ट्वीट कर कहा है कि, ‘इंटरनैशनल विमिंज डे के मौके पर समाजवादी पार्टी ने समानता के अधिकार पर किए गए वादे को निभाते हुए इन महिलाओं को लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। यह ऐलान करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।’

इसे भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 : सपा नें जारी की 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट

इसके अतिरिक्त एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव दिखाई दे रही हैं जो वर्तमान में कन्नौज से सांसद है। वहीं एसपी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी जानकारी दी कि कन्नौज से फिर डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी | इसके साथ ही दो और महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है | पहली लखीमपुर खीरी से पूर्वी वर्मा और दूसरी हरदोई से ऊषा वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

अखिलेश यादव द्वारा जारी हुई इन उम्मीदवारों की लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा सीट से कमलेश कठेरिया को उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी तरफ,समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसे भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर दी जारी

Advertisement