बिहार की 10 VIP सीटों के EXIT POLL यहाँ देखे पूरी जानकारी के साथ

0
330

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी हो जाने के बाद अधिकतर एजेंसियां एनडीए को बहुमत प्रदान कर रही हैं। जारी किये गए एग्जिट पोलों के परिणामो में बीजेपी सबसे आगे सत्ता हासिल करते हुई नजर आ रही हैं| वहीं एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार की 40 लोकसभा सीट में बीजेपी को 30 या उससे अधिक सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। आप भी जानिये बिहार की 10 VIP सीटों के एग्जिट पोल  के साथ पूरी जानकारी|

Advertisement

 इसे भी पढ़े: EXIT POLL UP 2019: जानिए उत्तर प्रदेश की इन सीटो पर क्या है हाल कौन आगे कौन पीछे

पूर्वी चंपारण– भाजपा

बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव  2014 में  भाजपा के राधा मोहन सिंह ने अपनी हजीत दर्ज की थी। वहीं इस साल के एग्जिट पोल के मुताबिक भी उन्हें जीत मिल सकती है|  

पटना साहिब-बीजेपी

बिहार की पटना साहिब सीट को शत्रुघ्न सिन्हा का गढ़ कहलाता है। लेकिन बेजीपी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया था जिससे नाराज  होकर वो कांग्रेस में शामिल होकर  चुनाव मैदान में उतरे, वहीं एग्जिट पोल के मुताबिक यहां से शत्रुघ्न सिन्हा को हार मिल रही हैं और  BJP के रवि शंकर प्रसाद को जीत हासिल होती हुई दिखाई दे रही है|

पाटलिपुत्र-बीजेपी

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर भाजपा के राम क्रिपाल की जीत दर्ज होने अधिक  उम्मीद बताई जा रही| वहीं RJD की उमीदवार मीसा भारती को हार मिलती नजर आ रही है|

जमुई-एलजेपी

बिहार का जमुई लोकसभा सीट पर इस साल भी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को जीत हासिल हो सकती है| वो यहाँ से पिछले लोकसभा चुनाव मेने भी जीते थे|  

 बेगूसराय-बीजेपी

एग्जिट पोल के मुताबिक बेगूसराय में गिरिराज सिंह जीत हासिल करते हुए नजर आ रहें। वह कन्हैया कुमार और तनवीर हसन को हार का सामना करा सकते हैं|  

इसे भी पढ़े: Lok Sabha Election 2019: भाजपा सांसद ने लिखा, ‘आएगा तो राहुल गांधी ही – जाने क्या है वजह

उजियारपुर-बीजेपी

बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के नित्यांनद राय और रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के बीच जमकर मुकाबला हुआ है, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के नित्यांनद राय जीत हासिल कर सकते हैं।

मधेपुरा-जेडीयू

एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार की मधेपुरा लोकसभा सीट से JD(U) के दिनेश चंद्र यादव जीत हासिल करने में सफल हो सकते हैं|  

 सारण-बीजेपी और आरजेडी में टक्कर

बिहार की सारण लोकसभा सीट पर बीजेपी  अपना कब्जा कर सकती है, एग्जिट पोल के मुताबिक यहां से भाजपा के राजीव प्रताप रुड़ी चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर सकते है।  

 वैशाली-एलजेपी

वैशाली में RJD के रघुवंश बाबू अपनी जीत दर्ज कर सकते हैं| एग्जिट पोल के मुताबिक वह इसमें जीत दर्ज करने में सफल होते नजर आ रहें हैं|

 सुपौल

बिहार की सुपौल लोकसभा सीट पर JD(U) के दिलेश्वर कमैत अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकते हैं । और, इसी के साथ कांग्रेस के रंजीत रंजन को हार मिल सकती हैं|

इसे भी पढ़े: विवेक ओबेरॉय ट्वीट करके फंसे, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा उनको नोटिस

Advertisement