गोवा में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मंत्री सहित 180 लोगों की बची जान

0
389

कल रविवार 29 सितंबर देर रात दिल्ली आ रही एक इंडिगो फ्लाइट (6e-336) की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग हो गई। लैंडिंग के समय उस विमान में 180 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विमान के बाएं इंजन में आग की शिकायत मिली, जिसके बाद डाबोलिम एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इसके लाव इस विमान में गोवा के पर्यावरण मंत्री निलेश काबराल, कृषि निदेशक और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) भी  मौजूद होने की खबर सामने आ रही हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़े: थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज करेंगे श्रीनगर का दौरा

मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि, विमान ने हवा में अभी 15 मिनट ही सफर किया था, कि खराबी का पता चल गया| जिसके बाद यह लैंडिंग कराई गई। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस ने कहा है कि, फ्लाइट 6E-336 के इंजन में आग लगने की रिपोर्टों वह पूरी तरह खारिज करती है।

ऐसी रिपोर्टें गलत हैं, विमान में आई तकनीकी खामी का अभी तक पता नहीं चल सका है। विमान की आपात लैंडिंग क्‍यों करानी पड़ी इसकी जांच जारी है? सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, समय रहते ही खराबी का पता चलने से बड़ा हादसा टल गया।”

इसे भी पढ़े: हिना जायसवाल बनीं भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर

Advertisement