EXIT POLL UP 2019: जानिए उत्तर प्रदेश की इन सीटो पर क्या है हाल कौन आगे कौन पीछे

0
378

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में कुछ ही समय शेष है, परन्तु एग्जिट पोल द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने जा रहे हैं| यहां तक कि कुछ एग्जिट पोल ने बीजेपी की अगुवाई एनडीए को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कहीं अधिक 300 प्लस सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है| जबकि कई एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में काफी नुकसान हो रहा है|

Advertisement

ये भी पढ़े: Lok Sabha Election 2019: भाजपा सांसद ने लिखा, ‘आएगा तो राहुल गांधी ही – जाने क्या है वजह

सर्वे एजेंसियों ने सोमवार को बड़ी सीटों के अनुमान जारी किए। जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का अनुमान है, अमेठी में राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह को मैनपुरी में भाजपा के प्रेम सिंह से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

आजतक- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में सूबे की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 62-68 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं| जबकि सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को 10 से 16 सीटें और कांग्रेस को 1 से दो सीटें मिलनें का अनुमान हैं| भाजपा अकेले 60 से 66 सीटें और अपना दल को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं| जबकि सपा को 4 से 7 और बसपा को 3 से 7 सीटें मिल रही हैं| दिलचस्प बात यह है, कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी और सपा संरक्षक मुलायम सिंह की मैनपुरी संसदीय सीट लटकती हुई नजर आ रही है|

ये भी पढ़े: गिरिराज सिंह ने Exit Poll पर कहा – एग्जिट पोल देखकर सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आई सी यू में

एग्जिट पोल के अनुसार कौन कहा है, विजेता

सीट का नाम                            प्रत्याशी एबीपी आज तक
वाराणसी नरेंद्र मोदी (भाजपा)/अजय राय (कांग्रेस) नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी
रायबरेली सोनिया गांधी (कांग्रेस) /दिनेश सिंह(भाजपा) सोनिया गांधी सोनिया गांधी
अमेठी राहुल गांधी(कांग्रेस)/स्मृति ईरानी(भाजपा) कड़ी टक्कर कड़ी टक्कर
कन्नौज डिंपल यादव(सपा)/ सुब्रत पाठक(भाजपा) डिंपल आगे कड़ी टक्कर
आजमगढ़ अखिलेश यादव (सपा) /निरहुआ यादव(भाजपा) अखिलेश आगे अखिलेश आगे
गाजीपुर मनोज सिन्हा(भाजपा) /अफजल अंसारी (बसपा) कड़ी टक्कर कड़ी टक्कर
सुल्तानपुर मेनका गांधी(भाजपा) /चंद्रभद्र सिंह(बसपा) मेनका आगे कड़ी टक्कर
लखनऊ राजनाथ सिंह(भाजपा)/ पूनम सिन्हा(सपा) राजनाथ आगे राजनाथ आगे
मुजफ्फरनगर अजित सिंह(रालोद) /संजीव बालियान(भाजपा) अजित आगे कड़ी टक्कर
बागपत जयंत चौधरी(रालोद) /सत्यपाल सिंह(भाजपा) जयंत आगे कड़ी टक्कर
रामपुर आजम खां(सपा) /जयाप्रदा(भाजपा) कड़ी टक्कर आजम आगे
गौतमबुद्धनगर महेश शर्मा(भाजपा)/ अरविन्द सिंह कड़ी टक्कर महेश आगे
गाजियाबाद वीके सिंह (भाजपा)/ डॉली शर्मा कड़ी टक्कर वीके सिंह आगे

ऐसे दल जो अभी किसी के साथ नही हैं तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी+बहुजन समाज पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, बीजेडी ऐसे दल है, जो किसी के साथ शामिल नहीं है|

ये भी पढ़े: Exit Poll 2019: एग्जिट पोल सर्वे से विपक्ष की एकजुटता की कवायद को लगा बड़ा झटका

Advertisement