MP के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

0
308

आज बुधवार 21 अगस्त की सुबह  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का   निधन हो गया। वहीं लगभग 14 दिन से उनको इलाज के लिए भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हो गई है| वह लगभग पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती और वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर थे। उनके निधन के बाद अब राज्य में तीन दिवसीय शोक मनाने का ऐलान किया गया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है साथ ही मोदी जी ने उन्हें ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।

जब बाबूलाल गौर का निधन हुआ है तो वह 89 वर्ष के थे| जानकारी देते हुए बता दें कि, मंगलवार 20 अगस्त को उनकी तबीयत बहुत जयादा बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया और साथ ही पल्स रेट भी गिर गया था। वहीं आज सुबह ही उनक निधन हो गया| बाबूलाल गौर की तबीयत में गड़बड़ी देखते हुए उन्हने इलाज के लिए 7 अगस्त को राजधानी के नर्मदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।  

इसे भी पढ़े: बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन

Advertisement