गिरिराज सिंह की नाराजगी पर अमित शाह ने कहा – संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा

0
302

नवादा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को टिकट नहीं दिया गया है, जिस पर उन्होने अपनी नाराजगी जताई थी| गिरिराज सिंह की नारजगी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो दिन बाद आज 27 मार्च को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि, ”गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे, उनकी सभी बातों को मैंने सुना है, और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा| मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं|”

Advertisement

यह भी पढ़े: BSP सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोलीं – BJP बात तो सच कह रही है

गिरिराज सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 25 मार्च को कहा था, कि ”मुझे कोई उम्मीद नहीं थी, मुझे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था, कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लडेंगे.” यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरिराज ने कहा ”मैं नहीं जानता, इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे.”|

वहीं अब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह ऐलान कर दिया है, कि वह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरेंगे| जब गिरिराज से या पूछा गया, कि क्या वह अब बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा।” 

यह भी पढ़े: राहुल गांधी की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में हुई शामिल, इस सीट से बन सकती हैं उम्मीदवार

Advertisement