झांसी लोकसभा सीट पर किस पार्टी का पलड़ा है भारी, कब होगी यहाँ पर वोटिंग

0
295

Jhansi Lok Sabha Election- 2019

Advertisement

झांसी हमेशा से वीरों की भूमि रही है वर्ष 2014 में मोदी लहर में उमा भारती ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी| उमा भारती ने सपा के डाक्टर चंद्रपाल यादव को एक लाख 90 हजार 467 वोटों से हराया था| लोकसभा चुनाव 2019 में उमा भारती ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है, जिससे चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी|

नोट: झांसी लोकसभा सीट पर चुनाव 29 अप्रैल 2019 को होगा|

ये भी पढ़ें: झांसी लोकसभा सीट पर अब तक के क्या रहे है आंकड़े, इस सीट पर कितने है मतदाता

वर्ष 2014 का परिणाम

1.बीजेपी की उमा भारती को 5,75,889 वोट

2.सपा के चंद्रपाल यादव को 3,85,422 वोट

3.बसपा की अनुराधा शर्मा को 2,13,792 वोट

4.कांग्रेस के प्रदीप जैन को 84,089 वोट

झांसी की 91 प्रतिशत आबादी हिंदू और 7 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है, वर्ष 2014 में 1932052 मतदाताओं ने भाग लिया था, जिसमें 53 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं| 2014 में नंबर 2 पर सपा, नंबर 3 पर बसपा और नंबर 4 पर कांग्रेस थी।

सांसद उमा भारती के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद उनकी सीट से भाजपा ने उद्योगपति अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अनुराग शर्मा देश की जानी-मानी आयुर्वेदिक दवाओं की कंपनी बैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रमुख हैं।

अनुराग शर्मा का मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुन्दर पारीछा से होगा। इस सीट को कांग्रेस ने बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी के शिवचरण कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद लोकसभा चुनाव का क्या है समीकरण

Advertisement