कानपुर लोकसभा क्षेत्र: कितने है मतदाता, किस पार्टी का इस सीट पर रहा है ज्यादा कब्जा

0
428

महाभारत के समय में कानपुर को ‘कर्णपुर’ के नाम से जाना जाता था| यह पूरा क्षेत्र 605 किलोमीटर में फैला हुआ है| कानपुर जिले की आबादी 29.2 हैं|  यहां की साक्षरता दर 70.36% है। गंगा नदी के किनारे बसा कानपुर शहर ‘लेदर सिटी’ के नाम से भी मशहूर है, चमड़े के साथ-साथ कानपुर कपड़ा उद्योग के लिए भी प्रसिद्द है इसलिए इसे ‘पूर्वी मैनचेस्टर’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है| यूपी के बड़े शहरों में से एक कानपुर अपने आईआईआटी कॉलेज के लिए पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है।

Advertisement

नोट:- कानपुर क्षेत्र में मतदान चौथे चरण के अंतर्गत 29 अप्रैल को होगा|

ये भी पढ़े:बरेली लोकसभा सीट क्या है चुनावी माहौल, क्या रहा अब तक इतिहास

कानपुर लोकसभा का चुनावी इतिहास

कानपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम गोविन्द नगर, सिसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर और कानपुर कैंट है । वर्ष 1952 के पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के हरिहरनाथ शास्त्री ने जीत दर्ज की थी| इस सीट से एस. एम. बनर्जी 1952 से 1977 तक निर्दलीय उमीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे| वर्ष 1991 में पहली बार यहां पर बीजेपी नें जीत दर्ज की थी और जगत वीर सिंह ‘द्रोण’ यहां से एमपी चुने गए| वर्ष 1996 और 1998 के चुनावों में यहां भाजपा का ही राज रहा, तो वहीं 1999 में यहां कांग्रेस ने वापसी की और श्री प्रकाश जायसवाल यहां से एमपी चुने गए| वह लगातार तीन बार इस सीट पर निर्वाचित हुए लेकिन साल 2014 के चुनाव में यहां भाजपा ने जीत दर्ज की और डॉ. मुरली मनोहर जोशी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे।

इस पार्टी का इस सीट पर रहा है ज्यादा कब्जा

आजादी के बाद से अब तक कानपुर संसदीय सीट पर 17 बार चुनाव हो चुके हैं। कांग्रेस इस सीट पर सर्वाधिक सात बार जीत का परचम लहरा चुकी है। यहां से कम्युनिस्ट पार्टी भी एक बार चुनाव जीत चुकी है। पहला लोकसभा चुनाव सन् 1952 में हुआ था। चुनाव में कांग्रेस के हरिहरनाथ शास्त्री ने जीत दर्ज की थी।

मतदाताओं की संख्या (Number Of Voters)

क्षेत्र मतदाताओं की संख्या (2014)
गोविन्द नगर 3,68,848
सीसामऊ 2,73,830
आर्य नगर 2,73,312
किदवई नगर 3,63,977
कानपुर छावनी 3,30,558

वर्ष 2014 के अनुसार आंकड़े

1.जनसंख्या : 22,26,317 (2011 के जनगणना के मुताबिक)
2.वर्ष 2014 में पड़े वोट : 835125
3.पुरुष : 55.2 प्रतिशत, महिला : 44.8 प्रतिशत
4.पोलिंग स्टेशन : 1492

2014 में टॉप-5 में रहीं ये राजनीतिक पार्टियां

1.भारतीय जनता पार्टी : 56.85
2.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : 30.15
3.बहुजन समाज पार्टी : 6.37
4.समाजवादी पार्टी : 3.08
5.अन्य : 59.21

ये भी पढ़े: मेरठ लोकसभा सीट में कितने है वोटर, क्या है चुनावी समीकरण

Advertisement