मेरठ लोकसभा सीट में कितने है वोटर, क्या है चुनावी समीकरण

0
408

मेरठ लोकसभा सीट का राजनैतिक महत्व बढ़ता जा रहा है, 2011 के रिकार्ड के अनुसार यहाँ की आबादी 35 लाख है, जिसमे की 65 प्रतिशत हिंदू जनसंख्या है और 35 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या है| यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 1964388 है इसमें 55.09 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 44.91 प्रतिशत महिला मतदाता हैं| यहाँ पर लोकसभा चुनाव 2014 में मतदान प्रतिशत 63.12 था|

Advertisement

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का क्या रहा अब तक का इतिहास

हापुड़ का कुछ क्षेत्र मेरठ लोकसभा के अंतर्गत आता है| यहाँ पर कुल 5 विधानसभाएं है| यह किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और हापुड़ है| विधानसभा चुनाव 2017 में मेरठ शहर की सीट समाजवादी पार्टी के पास गई थी इसके अतिरिक्त अन्य सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं|

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर थी, इसकी शुरुआत मेरठ से ही हुई थी यहाँ पर बीजेपी को करीब 48 प्रतिशत वोट मिले थे| यहाँ पर राजेंद्र अग्रवाल ने स्थानीय नेता मोहम्मद शाहिद अखलाक को दो लाख से अधिक वोटों से पराजित किया था| इस सीट पर कांग्रेस की ओर से अभिनेत्री नगमा को टिकट दिया गया था, लेकिन वह चुनाव हार गयी थी|

लोकसभा चुनाव 2014 में प्रत्याशियों का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र अग्रवाल 5,32,981 47.86%
बहुजन समाज पार्टी मोहम्मद शाहिद अखलाक 3,00,655 27.00%
समाजवादी पार्टी शाहिद मंजूर 2,11,759 19.01%
कांग्रेस नगमा 42,911 3.85%

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद लोकसभा चुनाव का क्या है समीकरण

Advertisement