कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार ने बहुमत किया हासिल, विपक्ष ने नहीं की वोटिंग की मांग

0
352

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज विधानमसभा में बहुमत हासिल कर लिया है, इस दौरान विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की। येदियुरप्पा ने कम संख्या बल वाली विधानसभा में एक पंक्ति का प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया कि सदन को उनके नेतृत्व वाली सरकार में विश्वास है| येदियुरप्पा ने अपनी टिप्पणी में कहा कि, वह ‘प्रतिशोध की राजनीत’ में लिप्त नहीं होंगे और वह ‘भूलने एवं माफ करने के सिद्धांत’ में विश्वास करते हैं|

Advertisement

ये भी पढ़े: आनंदीबेन पटेल आज यूपी के 25 वें राज्यपाल पद की लेंगी शपथ

कर्नाटक में तीन दिन पहले ही बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीन दिन बाद उन्होंने सदन में बहुमत हासिल कर लिया। बता दें, 207 विधायकों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा पार करना था, जिसे भाजपा सरकार ने पार कर लिया है। भाजपा के पास सदन में अब 105 विधायक हैं।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, कि मैं किसी के खिलाफ बदले की राजनीति के साथ काम नहीं करता हूं इसलिए अब भी नहीं करूंगा|

कर्नाटक के तीन बागी विधायक आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार द्वारा अयोग्य ठहराए जाने को चुनौती देने के लिए आज बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। रमेश जारकीहोली, महेश कुमथल्ली और आर शंकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

ये भी पढ़े: चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें बीएस येद्दयुरप्पा

Advertisement