लोकसभा चुनाव का पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, 11 अप्रैल को किन राज्यों में होगी वोटिंग

0
343

लोकसभा चुनाव 2019 का प्रथम चरण 11 अप्रैल को है, इसके लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को बंद कर दिया गया है| प्रथम चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जायेगा| पहले चरण के लिए निर्वाचन आयोग ने 18 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी थी, जिसके बाद सभी राजनैतिक दलों के द्वारा प्रचार अभियान जोर-शोर से शुरु कर दिया गया| निर्वाचन आयोग ने दस मार्च को 17वीं लोकसभा के गठन के लिये चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस से मिली यह जिम्मेदारी – आप भी जानिए

निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 8 अप्रैल तक चुनाव मैदान में कुल 1279 उम्मीदवार है| प्रथम चरण के लिये नामंकन की अंतिम तिथि 25 मार्च और नामंकन से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गयी थी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरु होगा इसमें 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान कराया जायेगा| इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छ: बजे तक मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है| इस नियम के अनुसार जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार बंद कर दिया जायेगा| इसी तरह से जिन सीटों पर पांच और छ: बजे तक मतदान होगा उन सीटों पर मंगलवार शाम पांच और छ: बजे प्रचार बंद कर दिया जायेगा|

प्रथम चरण- 11 अप्रैल 2019 – 91 सीटें

आंध्र प्रदेश -25 सीटें , अरुणाचल -2 सीटें, असम -5 सीटें, बिहार -4 सीटें, छत्तीसगढ़ -1 सीटें, जम्मू-कश्मीर -2 सीटें, महाराष्ट्र -1 सीट, मेघालय-1सीट, मिजोरम -1 सीट, ओडिशा -4 सीटें, सिक्किम -1 सीट, तेलंगाना- 17 सीटें, त्रिपुरा-1 सीट, उत्तर प्रदेश -8 सीटें, उत्तराखंड- 5 सीटें, पश्चिम बंगाल -2 सीटें, अंडमान निकोबार -1 सीट, लक्षद्वीप -1 सीट |

ये भी पढ़ें: कुमार विश्वास ने बीजेपी के घोषणापत्र में किस चीज़ का जिक्र होने पर कसा तंज

Advertisement