लोकसभा चुनाव को लेकर एक्ट्रेस ने कह दिए आपत्तिजनक शब्द, तो कुछ यूं मिला जवाब

0
338

लोकसभा चुनावों को लेकर चाहे कोई नेता हो, कवि हो या फिर कलाकार वह अपने विपक्षी पार्टी को करारा जवाब देने से बिलकुल भी नहीं चूक रहें हैं| इसी कड़ी में अब फेरहिस्त में बॉलीवुड कलाकार पायल रोहतगी सोशल मीडिया के जरिये लगातार अपनी पसंदीदा पार्टी का समर्थन करने में लगी हुई हैं| यह कलाकार हमेशा कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेती है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: मायावती के निशाने पर एक बार फिर PM मोदी, कहा – राजनीतिक फायदे के लिए उन्होंने अपने पत्नी को छोड़ दिया

वहीं अब पायल ने प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया है, जिस पर काफी कमेंट हुए हैं| एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए पायल रोहतगी ने ट्वीट कर लिखा कि, “मैं साध्वी प्रज्ञा जी की समर्थक हूं, उन्हें झूठे हिंदू आतंकी कैंपेन में कांग्रेस ने जेल भेजा था| जिसने सिख नरसंहार भी करवाया था| इसी के साथ लिखा कि एक हिंदू अधिकारी हेमंत करकरे  ने उन्हें इतना टॉर्चर किया कि अब वो बिना सपोर्ट के चल भी सकती हैं|

पायल रोहतगी के इस बयान के बाद ही काफी लोगों ने कमेंट करते हुए हेमंत करकरे के लिए नालायक हिंदू जैसे शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई तो वहीं  बिग बॉस फेम एजाज खान ने लिखा कि हेमंत करकरे  से इस देश के लिए अपनी जान दे दी| यह बात जानते हुए कि इस तरह के लोगों के पीछे आंशिक रुप से राजनीति होती है| कोई भी साध्वी प्रज्ञा जैसे लोगों का समर्थन नहीं करेगा | इसी के साथ लिखा, कि आप प्लीज मेरे भाई संग्राम सिंह का घर पर ख्याल रखें|

इसे भी पढ़े: BJP ने जारी किया राजीव गांधी का सिख दंगों का वीडियो – क्या है इसमें WatchVideo

Advertisement