आज होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, यहां से जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी

    0
    364

    आज मंगलवार 16 जुलाई की रात में चंद्र ग्रहण हो रहा है। यह इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण है। यह चन्द्र ग्रहण भारत के साथ ही आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगा| चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जो कि 17 जुलाई की सुबह 4.30 बजे तक रहेगा।

    Advertisement

    ये भी पढ़े: 16 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा साथ ही होगा चंद्र ग्रहण

    चंद्र ग्रहण के दिन ही गुरु पूर्णिमा भी है|  हिन्‍दू मान्‍यताओं के अनुसार आषाढ़ शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही आदिगुरु, महाभारत के रचयिता और चार वेदों के व्‍याख्‍याता महर्षि वेद व्‍यास का जन्‍म हुआ था| ग्रहण के कारण  गुरु पूर्णिमा की पूजा सूतक काल से पहले ही कर ली जाएगी| बता दें, कि 16 जुलाई को लगने वाले आंशिक चंद्र ग्रहण 2019 का अंतिम और तीसरा सूर्य ग्रहण  26 दिसंबर को होगा, जिसे भारत में देखा जा सकेगा|

    महत्वपूर्ण जानकारी  

    ग्रहण काल आरंभ होनें का समय – 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट 
    ग्रहण काल का मध्‍य – 17 जुलाई की सुबह 3 बजकर 1 मिनट 
    ग्रहण का मोक्ष अर्थात समापन – 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट 

    चन्द्र ग्रहण का समय

    भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्‍त हो जाएगा. इस दिन चंद्रमा पूरे देश में शाम 6 बजे से 7 बजकर 45 मिनट तक उदित हो जाएगा| यह चंद्र ग्रहण कुल 2 घंटे 59 मिनट का होगा|

    ये भी पढ़े:  रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, वैज्ञानिकों ने बताई यह वजह

    Advertisement