मलाइका अरोड़ा ने डाला एक्सरसाइज करने का VIDEO, देख चुके है लगभग 10 लाख लोग

0
277

एक्टर्स तो बहुत हैं, और सभी एक्टर्स अपने शरीर को फिट भी रखती हैं लेकिन शरीर के फिटनेस के मामले में इस एक्ट्रेस ने सभी को पीछे छोड़ दिया हैं| बता दे, कि बढ़ती हुई उम्र में अपने आप को कैसे जवान रखा जाएं इसका राज़ बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बहुत ही अच्छी तरीके से मालूम है|

Advertisement

इसी भी पढ़े: सुनील शेट्टी 53 साल की उम्र में भी दिखते हैं एकदम फिट आखिर क्या उनकी फिटनेस का राज

इस समय मलाइका अरोड़ा की उम्र लगभग 44 साल के ऊपर है, लेकिन ये अपने शरीर को इतना फिट बनाये हुए हैं, कि इनकी उम्र का कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकता है| आज भी मलाइका   20-25 साल की हीरोइनों को टक्कर देती हैं |

आज भी मलाइका के फिगर और फिटनेस की तारीफ पूरा बॉलीवुड करता है|  मलाइका अपने शरीर को हमेशा  फिट रखने के लिए  घंटों जिम में पसीना बहाया करती हैं| वहीं ये अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला करती हैं | अभी कुछ समय पहले ही मलाइका ने  एक्सरसाइज करने का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है|  

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मलाइका घंटो एक्सरसाइज करती  रहती हैं | वहीं इनके इस वीडियो को लगभग 10 लाख लोगों ने देख लिया है और अभी भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है |  

इसी भी पढ़े: कंगना ने घटा डाला 10 ही दिन में 5 किलो वजन – जानिए क्या है ख़ास वजह

Advertisement