ममता बनर्जी का PM मोदी पर वार-पलट-वॉर, कहा – आपको शर्म नहीं आती ?

0
499

लोकसभा चुनाव के आख़िरी चरण के लिए अभी मतदान होना बाकी हैं| अब 7वे चरण का मतदान 19 मई को होना हैं| वहीं अब देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए गुरुवार 16 मई को कहा कि, वह काफी समय से ‘दीदी’ का रवैया देख रहे हैं, जिसे अब पूरा देश देख रहा है, और हमारी सरकार उसी जगह पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर  की पंचधातु से निर्मित प्रतिमा स्थापित कर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को जवाब देगी|

Advertisement

इसे भी पढ़े: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की ली चुटकी, कहा – भाजपाई सब से इतना भी मत डरिए

इसी के साथ कहा, कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी| यह काम जिन्होंने किया है, उन्हें कठोरतम सजा दी जानी चाहिए|

इसके बाद पीएम मोदी के इस तरह बयान पर  ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि, बंगाल के पास मूर्ति बनाने के लिए पर्याप्त धन है, क्या वह 200 साल पुरानी विरासत लौटा सकते हैं? साथ ही कहा कि आप आरोप साबित कीजिए, वरना आपको जेल तक ले जाएंगे|

ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘वह (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि वे विद्यासागर की मूर्ति बनाएंगे| बंगाल के पास मूर्ति बनाने के लिए पर्याप्त धन है | क्या वह 200 साल पुरानी विरासत लौटा सकते हैं| हमारे पास सबूत हैं और आप कहते हैं कि टीएमसी ने यह किया है | आपको शर्म नहीं आती? उन्होंने झूठ बोलने के लिए उठक-बैठक करनी चाहिए झूठे आरोप साबित करो, वरना हम आपको जेल तक ले जाएंगे’|

उन्होंने कहा, ‘प्रतिमाएं तोड़ना भाजपा की आदतों में एक, इस पार्टी ने त्रिपुरा में भी ऐसा ही किया था| भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 200 साल पुरानी विरासत नष्ट की, जो लोग पार्टी का समर्थन कर रहे हैं उन्हें समाज स्वीकार नहीं करेगा| लोगों को भड़का कर दंगे कराने के लिए BJP सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डाल रही है’|

इसी के साथ कहा, ‘ती रात हमें पता चला है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, कि नरेंद्र मोदी की रैली के बाद हम कोई रैली न कर पाएं| चुनाव आयोग भाजपा का भाई है| पहले यह एक निष्पक्ष संस्था था, अब देश में हर कोई कहता है, कि चुनाव आयोग भाजपा के हाथों बिक गया| मैं दुखी हूं, लेकिन कहने के लिए कुछ नहीं है| मैं यह कहने के लिए जेल जाने के लिए तैयार हूं| मैं सच बोलने से नहीं डरती |’

इसे भी पढ़े: मायावती ने PM मोदी को लिया निशाने पर, और चुनाव आयोग पर भी उठाये सवाल

Advertisement