“Modilie” शब्द के अर्थ को बताते हुए राहुल गाँधी ने किया वेबसाइट भी साझा – पढ़े पूरी बात विस्तार से

0
501

चुनाव के समय कांग्रेस और भाजपा के बीच तल्ख टिप्पणी देखने को मिली है| जिसमें कई शब्दों का फुल फॉर्म एक दूसरे के विपरीत किया गया है| इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विस्तार दिया है, और इसी के बहाने नरेंद्र मोदी पर हमला किया है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: Election 2019: बंगाल में प्रचार पर लगा दी गई रोक – कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन’ बताया

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अंग्रेजी के एक नए शब्द के विषय में बताया है,  उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में इंग्लिश डिक्शनरी में एक नया शब्द Modilie को जोड़ा गया है| इस शब्द के लिए उन्होंने इसका स्क्रीन शॉट और modilie.in वेबसाइट के बारे में बताया है| Modilie शब्द का अर्थ उन्होंने ‘लगातार सच से छेड़छाड़’ और ‘आदतन झूठ बोलना’ बताया गया है|

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस अर्थ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिए माना जा रहा है| इन्होंने अपने ट्वीट में स्क्रीन शॉट के बगल में कांग्रेस का विज्ञापन भी दिखाया है|

Modilie शब्द का इंटरनेट पर सर्च

राहुल गाँधी द्वारा बताये गए Modilie शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के लाइव सेक्शन में सर्च किया गया है, लेकिन पूरी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में इस प्रकार का कोई भी शब्द नहीं पाया गया है| जब इसको गूगल सर्च इंजन में सर्च किया गया तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा बताये गए Modilie शब्द खबरें सामने आ रही है|

वेबसाइट

राहुल गांधी ने इस Modilie शब्द के साथ एक डोमेन नेम का भी जिक्र किया गया था| इस डोमेन कि वेबसाइट पर जाकर देखा गया, तो उसमे नरेंद्र मोदी से संबंधित खबरों का संग्रह पाया गया और इस समय एक और वेबसाइट भी आ गयी है, जिसमें सबसे अच्छे modilies की सूची के विषय में बताया गया है|

ये भी पढ़ें:  प्रयागराज में है ऐसा भी परिवार जिसमें 82 सदस्‍य और 66 वोटर हैं, साथ रहता भी है और वोट भी जरूर देता है

Advertisement