Nag Panchami 2019: नाग पंचमी पर नाग पूजन के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, पूरी होगी मनोकामना

0
622

Nag Panchami 2019: सावन का महीना भगवान शिव का बहुत ही प्रिय महीना होता है| वहीं सावन महीने में नागपंचमी भी मनाई जाती हैं| जिसका महत्व पुराणों में बताया गया है,  नागपंचमी शुक्ल पक्ष में आती है। इस बार नागपंचमी 5 अगस्त को पड़ रही है। इस बार की नागपंचमी शिव भक्तों के लिए बहुत ही ख़ास होगी। नागपंचमी के दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं, और साथ में ही उन्हें दूध भी पिलाते हैं। इसके अलावा नाग पंचमी पर नाग पूजन के दौरान इन मंत्रों का जाप करना चाहिए क्योंकि, ये जप करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Sawan Shivratri 2019 : जानिए कब है सावन शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त, पूजा विध‍ि और महत्‍व

मान्यता है कि, सावन के महीने में नाग की पूजा करने से और नाग पंचमी के दिन दूध पिलाने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। नाग देवता की पूजा करने से नागदंश का भय नहीं रहता है।  साथ ही, इन मन्त्रों का जाप करें|

इन मन्त्रों का करें जाप 

1.ॐ भुजंगेशाय विद्महे, 

सर्पराजाय धीमहि, 

तन्नो नाग: प्रचोदयात्।। 

2.अनंत वासुकी शेषं पद्मनाभं च मंगलम्

शंखपालं ध्रतराष्ट्रकंच तक्षकं कालियं तथा।

एतानी नव नामानि नागानां च महात्मना

सायंकाले पठे नित्यं प्रातःकाले विशेषतः

तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।। 

3.सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले

ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:। 

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:

ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:। 

इसे भी पढ़े: नाग पंचमी के दिन बन रहा है दुर्लभ योग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Advertisement