पाकिस्तान में इलाज नहीं मिलने पर लखनऊ पहुंचा मरीज, यहां डॉक्टरों डॉक्टरों ने दिया जीवनदान

0
457

अफगानिस्तान के एक युवक कैंसर से पीड़ित था, जिसे पाकिस्तान में इलाज नहीं मिल पाया और अब वह मरीज अपने इलाज के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचा है| जानकारी देते हुए बता दें कि, इस युवक को जीभ का कैंसर (Cancer) हो गया था| जिसे अब लखनऊ के  डॉक्टरों ने जीवनदान दिया है| यहाँ के डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी और गाल से मांस के माध्यम से उसकी जीभ का उपचार किया और इसके साथ ही उस युवक के इलाज की पूरी प्रक्रिया में आने वाले खर्च को भी कम करके उसकी मदद की|

Advertisement

इसे भी पढ़े:   Doctors Strike: अब इस शर्त पर डॉक्टरों ने ममता बनर्जी से मिलने की बनाई सहमति

कैंसर से पीड़ित इस मरीज का नाम अबू है, जो अफगानिस्तान का रहने वाला है| जब इसकी बीमारी की शुरुवात हुई तभी इस शख्स ने अपने ही मुल्क में इसका इलाज करवाया लेकिन बाद में इसके लिए उसे पाकिस्तान जाना पड़ गया| इसके बाद दोनों ही जगहों से उसे भारत रेफर किया है| बताया जा रहा है कि, एक कैंसर स्पेशलिस्ट ने अबू को लखनऊ के एक सर्जन का नाम सुझाया| जिसके बाद अबू के परिवारवालों ने गूगल पर डॉक्टर के बारे में सर्च कर उनसे संपर्क किया| लखनऊ के मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अनुराग यादव ने तत्काल मरीज को उनके पास लाने को कहा| जिसके बाद अबू के घरवाले 10 दिन के मेडिकल वीजा पर अबू को लेकर लखनऊ पहुंच गए|’

जब डाक्टरों ने अबू क़ी सर्जरी करने की बात कही तो खर्च को लेकर उसके घरवालों ने  लगभग चार लाख रुपए देने के लिए कहा लेकिन इसके बाद डॉक्टर अनुराग ने पूरे खर्च को एक लाख रूपए में करने का फैसला किया और एक सफलता पूर्वक सर्जरी करके उस युवक को अच्छी तरह से ठीक कर दिया है| बताया जा रहा है कि, बीते सोमवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है| हालांकि अभी अबू को रेडियोथेरिपी कराते रहना होगा, जिसे वो अपने देश में भी करा सकते है|

इसे भी पढ़े: Doctors Strike: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

Advertisement