किन्नर अखाड़ा की भवानी माँ बनीं प्रयागराज से AAP की प्रत्याशी – पढ़े पूरी खबर

0
413

आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में लोकसभा 2019 चुनाव लड़ने की घोषणा की थी| इस घोषणा के अनुसार पार्टी अपने उम्मीदवार का एलान कर रही है| इस बार पार्टी ने प्रयागराज सीट से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भवानी नाथ बाल्मीकि को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है| इसकी घोषणा पार्टी की PAC की मीटिंग के बाद सांसद संजय सिंह ने की|

Advertisement

ये भी पढ़ें: हार्दिक पटेल के लोकसभा चुनाव लड़ने पर गुजरात हाईकोर्ट की रोक, जानिए क्या है विल्कप

आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव 2019 में पहले किन्नर उम्मीदवार के रूप में किन्नर  अखाड़े की महामंडलेश्वर भवानी नाथ बाल्मीकि को चुनाव मैदान में उतारा है|

संजय सिंह आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से राज्यसभा सदस्य है, शुक्रवार को संजय सिंह और बाल्मीकि की मुलाकात हुई थी जिसके बाद संजय सिंह ने आप पार्टी की तरफ से बाल्मीकि को लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में घोषणा की है|

संजय सिंह ने यह जानकारी अपने ट्वीट के माध्यम से दी है उन्होंने कहा है, कि ‘‘अखाड़ा की भवानी मां प्रयागराज से आप की प्रत्याशी होंगी.” सिंह ने कहा, कि “उन्हें उम्मीद है कि बाल्मीकि चुनाव में जीत दर्ज कर देश की पहली किन्नर सांसद बनेंगी”|

आप पार्टी की प्रत्याशी 46 वर्षीय बाल्मीकि सामाजिक कार्यकर्ता हैं, वह दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निर्णायक मंडल की सदस्य रह चुकी है|

ये भी पढ़ें: कांग्रेस से जुड़ने के बाद उर्मिला मातोंडकर को मिला टिकट, जानिए कहाँ से है प्रत्याशी

Advertisement