Pregnancy Diet In Summer: अगर आप भी है गर्भवती महिला तो जरूर खाएं ये फल इन गर्मियों के सीजन में

0
767

गर्भवती महिला के लिए गर्भावस्था एक रोलर-कोस्टर राइड है, जो कि भावनात्मक और शारीरिक उतार-चढ़ाव से जुड़ी हुई है | लेकिन यह जीवन की यात्राओं में से सबसे शानदार पलों में से एक है, जिससे एक महिला गुजरती है | गर्भावस्था के समय सबसे अधिक ध्यान एक महिला को अपने शरीर पर देना होता है | उन्हें अपने पौष्टिक आहार के साथ एक स्वस्थ जीवन शैली पर भी ध्यान देना चाहिए | आइए जानते हैं कि , गर्भावस्था के समय महिलाओं को गर्मियों में किन फलों को खाना जरूरी है | यहां जाने डिटेल्स-

Advertisement

कोविड -19 वैक्सीन:

  • गर्भवती महिलाओं को गर्मियों में आने वाले फलों को अवश्य खाना चाहिए | इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं | उनसे आपको ऊर्जा मिलती है, जंक फ़ूड खाने से बचने के लिए आपको खुश और पूर्ण रखते हैं और वे गर्भावस्था में त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं |
  • खरबूजे और तरबूज पानी से भरा हुआ फल हैं और ये आपके हाइड्रेशन लेवल को हाई रखते हैं |
  • सेब आयरन और फाइबर के लिए अच्छा होता हैं |
  • आड़ू, आलूबुखारा, कीवी और नींबू से बहुत सारा विटामिन सी प्राप्त होते हैं और प्रतिरक्षा को बढ़ाने और आयरन के अवशोषण को सुविधाजनक बनाने में सहायक होते हैं |
  • अमरूद से विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है |

यूपी में होगा 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव

गर्मियों में किन फलों को नहीं खाना चाहिए ?

बहुत से लोग गर्भावस्था में गर्भपात के डर से पपीते और अनानास से परहेज करते हैं | परन्तु अन्य सभी फलों को नियमित रूप से लेते हैं “आम, खरबूजे, तरबूज, केला, अंगूर और चीकू जैसे शर्करा युक्त फल आपके रक्त शर्करा को बढ़ाते हैं | यदि आपको गर्भावधि मधुमेह है, तो अपने डॉक्टर के सलाह लें |

गर्भावस्था के दौरान थकान और लो बीपी को कंट्रोल करने के लिए खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है | “पानी, नारियल पानी, लस्सी, छाछ, नींबू पानी की सलाह दी जाती है | रूह अफज़ा, शेक, ठंडाई जैसे अन्य पेय पदार्थ का सेवन किया जा सकता है | लेकिन आपको गर्भावस्था के समय आपको चीनी की मात्रा को ध्यान में रखना होगा |

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एम्स अस्पताल में ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक

Advertisement