प्रियंका चतुर्वेदी के कांग्रेस छोड़ने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को क्या कहा – यहाँ देखिये

0
294

कांग्रेस पार्टी की काफी ख़ास और तेज-तर्रार प्रवक्ता रही प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है | और वहीं इनके पार्टी छोड़ने से सोशल मीडिया पर जोरदार रिएक्शन आ रहें है तो  कुछ बॉलीवुड सितारे प्रियंका चतुर्वेदी का समर्थन करने में लगे हुए हैं |

Advertisement

इसे भी पढ़े: बिजी चुनावी शेड्यूल के बीच शशि थरूर से मिलने अस्पताल पहुंचीं निर्मला सीतारमण – तो कांग्रेस नेता ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नसीहत देने का काम किया है | और कहा है कि कांग्रेस को लैंगिक समानता को लेकर अपने वादे को पूरा करना चाहिए | बात दें कि बुधवार 17 अप्रैल को प्रियंका चतुर्वेदी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के माध्यम से अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी से नारजगी जाहिर की थी |

इस मामले पर ऋचा चड्ढाने प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि,’कांग्रेस, अपने उस वादे पर खरा उतर कर दिखाओ जिसमें पार्टी के लैंगिक रूप से समान होने की बात कही गई है | अगर आप उन लोगों को पार्टी में दोबारा जगह देते हैं तो आप अपनी इस बात से पलट रहे हैं’| ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस ट्वीट में टैग करते हुए  सीधे पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से जवाब देने के लिए कहा है | 

इसे भी पढ़े: आजमगढ़ लोकसभा सीट: बीजेपी को लगा झटका, रमाकांत यादव कांग्रेस में हुए शामिल

Advertisement