प्रियंका गाँधी के सांप वाले वीडियो पर कुमार विश्वास ने कहा – हो गया न्याय

0
290

लोकसभा चुनाव को लेकर अभी भी कोई भी नेता, कवि, एक्टर अभी भी तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहें हैं | इसी तरह अब एक बार फिर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया है |  बता दें की प्रियंका का सांप के साथ खेलने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था |

Advertisement

जिस पर डॉ. कुमार विश्वास ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी की सांप के साथ फोटो शेयर कि और  परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि , ‘आंदोलन के गिरगिट ने गठबंधन की हर कोशिश मे मात खाने के बाद अपने 2 जी गुप्त ‘बाल-अजगर’ भेजे थे | पर प्रियंका ने उनसे भी दो-चार मिनट खेलकर ‘लगभग मना कर दिया’…..हो गया न्याय’|

इसे भी पढ़े: साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान पर कुमार विश्वास क्या बोले

जानकारी देते हुए बता दें कि  गुरूवार 2 मई को चुनावी आपा धापी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव क्षेत्र में सपेरों की बस्ती में गई हुई थी जंहा उन्होंने एक सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया था | उसी दौरान उनका चुनाव प्रचार कवर कर रहे फोटो पत्रकारों को यह देखकर खाफी हैरानी हुई और उन्होंने इसका एक वीडियो भी बना लिया |  

इसे भी पढ़े: कुमार विश्वास ने कसा तंज, अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के नतीजे वाले दिन क्या बोलेंगे?

Advertisement