सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी के धरने का दूसरा दिन, सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ीं

0
327

सोनभद्र हत्याकांड: सोनभद्र में दस लोगों की हत्या मामले के बाद वहां धारा 144 लागू कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी अभी कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीडि़त परिवार के लोगों से मिलने की जिद पर अड़ीं हुई हैं | वहीं कल से धरने पर बैठी प्रियंका के धरने का आज दूसरा दिन है|  24 घण्टे बीत चुके हैं, लेकिन प्रियंका का कहना है कि, वह पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात किये बिना वापस नहीं जाएंगी। 

Advertisement

इसे भी पढ़े: सोनभद्र नरसंहार: प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मृतकों के परिजनों से जा रही थीं मिलने

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रियंका गांधी वाड्रा हिरासत में हैं। प्रियंका गांधी को शुक्रवार को एसडीएम ने सोनभद्र जाने से रोका है। एसडीएम ने अपने अधिकारों का प्रयोग करके उस इलाके में धारा 144 लगाई थी। धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रियंका गांधी को रोका गया है।”

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा कि मेरे वहां पर जाने से कोई कानून-व्यवस्था पर असर नहीं पडऩे वाला है। उन्होंने कहा कि मुझे किस कानून के तहत रोका गया। यह भी मुझे पता नहीं। प्रियंका ने कहा कि मुझे जिला प्रशासन के अधिकारी के ऑर्डर की कॉपी दिखाएं।

इसे भी पढ़े: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार की बहुमत साबित करनें की समय सीमा ख़त्म

Advertisement