राजधानी नई दिल्ली लोकसभा सीट का इतिहास

0
332

भारत की राजधानी दिल्ली में 7 संसदीय क्षेत्रों में नई दिल्ली लोकसभा सीट सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है| इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बीजेपी के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और जगमोहन जैसे दिग्गज नेता सांसद रह चुके हैं| यह निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के सबसे ऐतिहासिक क्षेत्रों में से एक है, इसमें संसद भवन, दिल्ली सचिवालय, राजपथ, जनपथ, और कनॉट प्लेस जैसे सबसे प्रसिद्ध स्थान आते है|

Advertisement

वर्तमान  सांसद

वर्तमान समय में नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी सांसद हैं|

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बनी दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष

नई दिल्ली लोकसभा सीट का इतिहास

नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया था| प्रारम्भ में इस सीट पर दो कार्यकाल तक देश की क्रांतिकारी महिला नेता सुचेता कृपलानी ने प्रतिनिधित्व किया था | सुचेता कृपलानी के द्वारा किसान मजदूर पार्टी की स्‍थापना की गयी थी इसके बाद वह कांग्रेस से जुड़ गई थी|

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 1999 के आम चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था इस चुनाव में वह बीजेपी के जगमोहन से हार गए थे| वर्ष 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का इस सीट पर कब्ज़ा रहा|

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 के आकंड़े

वर्ष 2014 में कांग्रेस के अजय माकन, बीजेपी की मीनाक्षी लेखी, आम आदमी पार्टी के आशीष खेतान और तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने लोकसभा सीट के  लिए चुनाव लड़ा था| इस चुनाव में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी को कुल 453350 (46.75%) वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की| इसमें मुख्य प्रतिद्वंदी आशीष खेतान को 290642 (29.97%) वोट मिले थे, यह संख्या मीनाक्षी लेखी को मिले वोटों से 162704 कम थी| तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अजय माकन थे इन्हें 182893 (18.86%) वोट मिले थे|

भारत निर्वाचन आयोग 2009 की रिपोर्ट के अनुसार

कुल मतदाता-14,89,260

वोट डाले गए-9,69,812

आबादी- 21,753,486

ये भी पढ़ें: AAP पार्टी नहीं उतरेगी देश भर की सभी सीटो पर 2019 के लोकसभा चुनाव में – केवल इन सीटो पर लगाएगी दांव

Advertisement