बीते पांच साल में 14,800 NGO का पंजीकरण रद्द

0
287

मंगलवार 16 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने  लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि, सरकार ने बीते पांच साल में विदेशी चंदे से चल रहे 14,800 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। ये एनजीओ विदेशी चंदा नियामक अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड किए गए थे और इन्होंने विदेशों से काफी चंदे हासिल किए थे।”

Advertisement

इसे भी पढ़े: प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, पूछा ये बड़ा सवाल

वहीं, एक सवाल के लिखित जवाब में राय ने बताया कि, इन एनजीओ के रजिस्ट्रेशन इसलिए रद्द किए गए क्योंकि ये कानून का उल्लंघन कर रहे थे। इसी के साथ राय ने कहा कि, कई एनजीओ ने 2017-18 में 16,894.37 करोड़, 2016-17 में 15343.15 करोड़ और 2015-16 में 17803.21 करोड़ रुपए विदेशी चंदा हासिल किया था।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक सवाल के जवाब में यह भी बताया, कि 41,331 पाकिस्तानी नागरिक और 4,193 अफगानिस्तानी नागरिक भारत में रह रहे हैं। यह सभी नागरिक दोनों देश के अल्पसंख्यक समुदायों से आते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया, कि लंबे वक्त से भारत में रह रहे इन लोगों के बारे में सरकार को उपलब्ध डेटा 31 दिसंबर, 2018 तक का है|

इसे भी पढ़े: संस्कृतभारती, संस्कृत में शपथ लेने वाले 47 सांसदों को करेगी सम्मानित, हर्षवर्धन को किया जायेगा विशेष रूप से सम्मानित

Advertisement