शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने लड़की बन किया पोल डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

0
528

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में रणवीर और शाहरुख, लड़की बनकर कैटरीना कैफ के गाने ‘टच मी’ पर जबरदस्त अंदाज में पोल डांस करते नजर आ रहे हैं| हालांकि यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में शाहरुख खान और रणबीर कपूर का अंदाज बहुत कमाल का है|

Advertisement

ये भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़  

शाहरुख खान और रणबीर कपूर का यह धमाकेदार वीडियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान का है| शाहरुख और रणबीर के पोल डांस को देखकर वहां मौजूद सभी सेलेब्रिटीज हंसी से लोटपोट हो जाते हैं| दर्शकों में बैठीं रेखा, प्रियंका और करीना कपूर शाहरुख और रणबीर कपूर के इस अंदाज पर खूब हंसती हैं| इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं|

यदि वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म ‘जीरो’ के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, और फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे| अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी|

ये भी पढ़े: ऋतिक-टाइगर की फिल्म ‘WAR’ ने मचाया धमाल, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Advertisement