शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर कही क्या बात – आप भी पढ़े

0
306

इस साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट लिया था| जिससे नाराज होकर भाजपा छोड़कर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे| कांग्रेस ने बिहार की पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया|

Advertisement

इसे भी पढ़े: मायावती के निशाने पर एक बार फिर PM मोदी, कहा – राजनीतिक फायदे के लिए उन्होंने अपने पत्नी को छोड़ दिया

वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार 13 मई को पीरमुहानी में जनसभा संबोधित करते हुए कहा, कि ये चुनाव किसी राजनैतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान और सांप्रदायिक ताकतों के बीच है| आज देश में एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है| इसके बाद उन्होंने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के गांधी मूर्ति चौराहा, पुनाईचक पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया| इसी के साथ कहा, कि सभा में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने जो स्नेह और आशीर्वाद दिया इसके लिए मैं पुनाईचक की तमाम जनता को प्रणाम करता हूं|

साथ ही, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भी आभार की वे मेरे साथ सभा के दौरान सम्मिलित रहें| इसी के साथ आगे शत्रुघ्न ने कहा कि ‘वन मैन शो टू मैन आर्मी’ के तानाशाही शासन के विरुद्ध देश व प्रदेश में जो बदलाव का बहार दिख रहा है तो मैं कह सकता हूं कि ‘परिवर्तन’ आना तय है|  

जानकारी देते हुए बता दें, कि इन जनसभा को सम्बोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी तारीफ  करते हुए  कहा कि राहुल गांधी ने पिछले वर्ष पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व को प्रदर्शित किया वो…प्रशंसनीय, सराहनीय और अनुकरणीय है|

इसे भी पढ़े: प्रयागराज में है ऐसा भी परिवार जिसमें 82 सदस्‍य और 66 वोटर हैं, साथ रहता भी है और वोट भी जरूर देता है

Advertisement