श्रावस्ती लोकसभा रिजल्ट 2019 : श्रावस्ती से कौन जीत रहा है | दद्दन मिश्रा, धीरू सिंह या शिरोमणि वर्मा

0
519

उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती लोकसभा सीट पर काटें की टक्कर देखने को मिल रही है | यहाँ पर वोटों की गिनती जारी है| यहाँ से 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं| बीजेपी ने दोबारा मौजूदा सांसद दद्दन मिश्रा पर भरोसा करके चुनावी मैदान में उतारा है| गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में आयी है, बसपा ने यहाँ पर राम शिरोमणि को टिकट दिया है| धीरेंद्र प्रताप सिंह (धीरू सिंह) कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान पर है|

Advertisement

10:07 : BSP से राम शिरोमणि वर्मा ने लगभग 5 हज़ार वोटो से विजयी प्राप्त की. शिरोमणि वर्मा को कुल 441771 वोट प्राप्त हुए | बीजेपी से दद्दन मिश्रा को 436451 वोट प्राप्त हुए |

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Result 2019 : Live Counting, बिहार में कौन जीत रहा है , यहाँ देखे

यहाँ पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है| 2014 के लोकसभा चुनाव में दद्दन मिश्रा ने बाहुबली अतीक अहमद को चुनाव में हराया था| 51 वर्षीय दद्दन मिश्रा की पहचान मृदुभाषी, सरल और सहज सांसद की है|

श्रावस्ती की जनसंख्या 11.2 लाख है, यहाँ पर 83 प्रतिशत लोग जनरल कैटेगरी से आते है | 68.87  प्रतिशत आबादी हिंदुओं की और 31 प्रतिशत मुस्लिम समाज की है | इस लोकसभा सीट पर 1,788,080 मतदाता हैं | जिसमें 976,415 पुरुष और 811,613 महिला मतदाता है | यहाँ पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के दद्दन मिश्र और बहुजन समाज पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा के बीच माना जा रहा है|

यहाँ पर दद्दन मिश्रा ने अभी तक 214868 वोट प्राप्त कर चुके है और धीरू सिंह को 26941 को वोट मिल चुकी है| राम शिरोमणि ने अभी तक 235269 वोट पाए है| इससे पहले स्थान पर राम शिरोमणि है तथा दद्दन मिश्रा दूसरे नंबर पर है, तीसरे नंबर पर धीरू सिंह है|

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019: यहाँ की चारों सीटों पर बीजेपी चल रही है आगे, कांग्रेस को झटका

Advertisement