सुल्तानपुर लोकसभा सीट का इतिहास क्या कहता है, कितने है इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता

0
631

सुलतानपुर संसदीय सीट उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध सीट है | सुल्तानपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा है जिसमे कुल 18,11,770  मतदाता हैं | यहां पर मतदाता पुनरीक्षण सूची के अनुसार  947618 पुरुष, 844059 महिलाएं, 93 तृतीय लिंग व 9253 दिव्यांग मतदाता हैं | सुलतानपुर लोकसभा सीट के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे |

Advertisement

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर क्या है जनता की राय, इस क्षेत्र में कब होगी वोटिंग

इतिहास

1998 में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी की बेटी एवं प्रयागराज की निर्दलीय रही रीता बहुगुणा जोशी को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के डीवी राय ने रीता बहुगुणा जोशी को करारी शिकस्त दी थी |

1999 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दीपा कौल को प्रत्याशी बनाया था | दीपा कौल को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था | इस चुनाव में दीपा कौल को चौथा स्थान मिला था, बसपा के जय भद्रसिंह ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी |

2004 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. वीणा पांडे को चुनावी मैदान में उतारा था | डॉ. वीणा पांडे को भी चौथा स्थान मिला था | बसपा के मोहम्मद ताहिर खान ने जीत दर्ज की थी |

2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने डॉ संजय सिंह के सहारे सीट पर कब्ज़ा किया था |

2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वरुण गांधी को प्रत्याशी बनाया था जिसमे उन्होंने डॉ. संजय सिंह की पत्नी डॉ. अमिता सिंह को करारी शिकस्त दी थी |

ये भी पढ़ें: गोंडा लोकसभा सीट पर किस पार्टी की होगी विजय

Advertisement