विवेक ओबेरॉय ट्वीट करके फंसे, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा उनको नोटिस

0
452

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान का समापन हो जाने के बाद एग्जिट पोल्स जारी किये गए| जिसके मुताबिक सभी लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रियाएं देने में लगे हुए हैं,और मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। इसी तरह सोमवार 20 मई को ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी ऐसा ही एक मीम शेयर किया, जिसके कारण वो भी एक विवाद के घेरे में आ गए  हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़े: विवेक ओबराय ने अब राहुल गांधी से क्या पूछा

इस मीम में सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की गई हैं, वहीं विवेक ने इसके साथ जो लिखा है, लोग सोशल मीडिया पर उसकी काफी आलोचना कर रहें है। इस शेयर किये गए मीम में अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी भी नजर आ रही है, इस पर  लोगों ने काफी नाराजगी जताई है|


राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विवेक ओबेरॉय को दिया गया नोटिस

इस विवाद में घिरे ऐक्टर विवेक ओबेरॉय को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी कर एग्जिट पोल्स को लेकर उनके विवादित ट्वीट पर स्पष्टीकरण  देने के लिए कहा है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा है, कि आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर ऐक्टर को नोटिस जारी किया जा रहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा गया है, कि मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि आपने (ओबेरॉय) एक महिला और एक नाबालिग बच्ची की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर उनका अपमान किया है। आपने एग्जिट पोल और एक महिला के निजी जीवन की बेतुके तरीके से तुलना की है। यह पोस्ट महिला के प्रति असम्मान को भी दर्शाता है। ऐसे में आपसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

इसे भी पढ़े: ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म के गुजरात दंगों वाले वीडियो पर विवेक ओबराय ने लिखा- ‘माफी गुनहगार मांगता है और कानून सबूत’

Advertisement