दिल्ली में AAP-कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय, राहुल गांधी की मुहर लगने का इंतजार

0
395

आप पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही गठबंधन की बात अब लगभग तय हो गयी हैं| इसके अलावा गठबंधन की तैयारियों के साथ सीटों का बंटवारा भी कर लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के महासचिव व दिल्ली प्रभारी पीसी चाको के साथ AAP सांसद संजय सह ने गठबंधन का पूरा मसौदा भी तैयार कर लिया है।

Advertisement

इसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन होने के लिए अब केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। मुहर लगने के बाद बहुत जल्द गठबंधन की घोषणा भी चाको और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित करेंगी|

यह भी पढ़े:कांग्रेस ने MP लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, छिंदवाड़ा से कमल नाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में

मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद कांग्रेस की तरफ से गठबंधन का पूरा मोर्चा संभाले थे, परन्तु अभी कुछ समय पहले ही राहुल गांधी निर्देश देते हुए दिल्ली प्रभारी होने के नाते चाको को इस पर अंतिम मसौदा तैयार करने के लिए कह दिया था, इसके बाद ही 3 अप्रैल की शाम को इसी मुद्दे को लेकर चाको और संजय सिंह के बीच देर रात तक वार्तालाप जारी रही| 

दोनों ने अपने बातचीत में सीटों की संख्या का मोर्चा भी सुलझा लिया। अब चाको ने संजय सिंह को चार और तीन के फॉर्मूले पर तैयार किया है| अब लोकसभा चुनाव के लिए AAP पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े: केजरीवाल ने किया हिन्दू धर्म के ‘स्वास्तिक’ चिन्ह का अपमान, निर्वाचन आयोग से शिकायत

Advertisement