Home Sports IPL 2019, Final: बॉलीवुड एक्टर ने युवराज सिंह के लिए ये क्या...

IPL 2019, Final: बॉलीवुड एक्टर ने युवराज सिंह के लिए ये क्या कह दिया – आप भी जानिए

0
348

IPL 2019, Final:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) का फाइनल मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें मुंबई और चेन्नई के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला| मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से मात देते हुए इस फाइनल मैच में अपनी जीत दर्ज की और चौथी बार मुंबई इंडियंस टीम ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

इसे भी पढ़े: IPL-12 में इस बार कौन रहा हिट और कौन गया सुपर फ्लॉप, जानिए खिलाड़ियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड यहाँ

https://twitter.com/kunalc20/status/1127640146453585920

इस फाइनल मैच के खेले जाने से पहले मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह की तस्वीर शेयर की थी। इसमें आप देख सकते हैं, कि युवराज सिंह पैड पहने हुए थे। इस तस्वीर को देखकर ही  फैन्स का अनुमान था, कि शायद फाइनल में युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वहीं दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब परफॉर्मेंस दी लेकिन इसके बावजूद भी वो शेन वॉटसन को लगातार अपनी प्लेइंग इलेवन में बनाए रखा है | युवराज को लेकर बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सुरेश मेनन ने एक ट्वीट किया है।

सुरेश मेनन ने शेन वॉटसन की तारीफ जमकर की और ट्वीट करते हुए लिखा कि – देखिए, किस तरह अनुभव एक अहम मैच के लिए जरुरी होता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि महेंद्र सिंह धौनी क्यों शेन वॉटसन का समर्थन करते हैं। और हमने युवराज सिंह को बर्बाद कर दिया।

इसे भी पढ़े: IPL 2019: वो 5 खिलाड़ी, जिनकी वजह से मुंबई चौथी बार बना चैंपियन