नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) पूर्वोत्तर का पहला राष्ट्रीय दल बन गई है, पीए संगमा ने बनाई थी पार्टी

0
875

पूर्वोत्तर के राज्यों में विकास की गति कम है, जिसके लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है| यहाँ पर नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) को राष्ट्रीय दल की मान्यता दी गयी है| इसे भारत की राजनीति में पूर्वोत्तर की इंट्री कहा जा सकता है| इस पार्टी की स्थापना पूर्व लोकसभा स्पीकर पी.ए. संगमा के द्वारा की गयी थी| अभी हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है| कल चुनाव आयोग ने पार्टी प्रमुख कोनराड संगमा को राष्ट्रीय दल की मान्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया|

Advertisement

ये भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने अब ममता बनर्जी की तुलना इस तानाशाह से करके कह दी यह बड़ी बात – आप भी जानिए

राष्ट्रीय दल की मान्यता के साथ ही एनपीपी पूर्वोत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है | इस पार्टी का गठन  2013 में पीए संगमा के द्वारा किया गया था | वर्तमान समय यह पार्टी मेघालय की सत्ता पर काबिज है | यहाँ पर पीए संगमा के पुत्र कोनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं | अभी तक इस पार्टी को मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय दल की मान्यता प्रदान की गयी थी | राष्ट्रीय दल की मान्यता के लिए किसी भी राजनैतिक पार्टी को 4 राज्यों में राज्य स्तरीय दल की मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है |

राष्ट्रीय दल की मान्यता मिलने के बाद कोनराड संगमा ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “यह बहुत भावुकता क्षण है कि पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिला है। यह सिर्फ एनपीपी के लिए ही गौरव की बात नहीं है बल्कि समूचे पूर्वोत्तर के लिए एक उपलब्धि है” |

ये भी पढ़ें:  संसद के पहले सत्र में सरकार ट्रिपल तलाक समेत इन 10 अध्यादेशों को कानून बना सकती है

Advertisement