बीजेपी का बढ़ता जनाधार लोकतंत्र के लिए खतरा : सुब्रमण्यम स्वामी

0
547

भारतीय जनता पार्टी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ टिप्पणी की है, उन्होंने आज शुक्रवार 12 जुलाई को सुबह ही अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया| जिसमें उन्होंने लिखा, गोवा और कश्मीर को देखने के बाद, मुझे लगता है, यदि हम एक ही पार्टी के रूप में भाजपा के साथ रह गए तो देश का लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा| उपाय? इटली वालों और संतान को सब छोड़ने को कहें| ममता इसके बाद यूनाईटेड कांग्रेसी की अध्यक्ष हो सकती हैं| एनसीपी को भी यही करके उनके साथ विलय करना चाहिए|

Advertisement

इसे भी पढ़े: कर्नाटक की सियासी हलचल पर कुमार विश्वास ने साधा निशाना, कहा – खूँटामुक्त गधों की खरीद-फ़रोख़्त

इसके अलावा सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी पार्टी, बीजेपी को आगे बढ़ते हुए भी सवाल किया और अब  इसके उपाय में उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी सब छोड़ने के लिए कहा है| उन्होंने टीएमसी और एनसीपी को सलाह देते हुए कहा कि, वो भी कांग्रेस के साथ विलय कर लें|

इस विलय के बाद यूनाईटेड कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को बनाया जाए| उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया है, कि भाजपा की बढ़ती ताकत से पता चल रहा है, कि देश में अकेले केवल बीजेपी रह जाएगी और ये लोकतंत्र के लिए खतरा बन जाएगी|

इसे भी पढ़े: राहुल गाँधी अभी भी है पार्टी अध्‍यक्ष, कांग्रेस नेता ने कहा – उत्तराधिकारी के नाम के लिए बनाई जाए समिति

Advertisement