चुनावी सरगर्मी बढ़ी : उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की रैली, महाराष्ट्र में राहुल गांधी और गाजियाबाद में प्रियंका का रोड शो

0
395

चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है, सभी राजनैतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हुए है, वह अपने- अपने तरीके से जनता को प्रलोभन दे रहे है| आज उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी दो जनसभा करेंगे| सबसे पहले वह सहारनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे| इसके बाद वह अमरोहा में दूसरी जनसभा संबोधित करेंगे|

Advertisement

ये भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन को बताया ‘घाटे का सौदा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में चुनावी जनसभा करेंगे और पुणे में कॉलेज के छात्रों से भी मुलाकात करेंगे, जिसमे वह कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए अपील करेंगे|

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज ग़ाज़ियाबाद में होंगी यहाँ पर प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रोड शो करेंगी| दोपहर के समय तीन बजे रोड शो घंटा घर शहीद भगत सिंह मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू किया जायेगा, इसके बाद मालीवाड़ा से पुराने बस अड्‌डे पर कांग्रेस के दफ़्तर पर समाप्त किया जायेगा| लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की प्रत्याशी डॉली शर्मा है, इनका मुकाबला भाजपा के वीके सिंह से होगा |

ये भी पढ़ें: दिल्ली में AAP-कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय, राहुल गांधी की मुहर लगने का इंतजार

Advertisement