पाइल्स की समस्या का समाधान होगा इन घरेलु उपायों से – जानिए इनके बारे में

0
867

पाइल्स यानी बवासीर की समस्याअधिकतर लोगों में पायी जाती है| यह एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसमें बैठना -चलना काफी  मुश्किल हो जाता है, इसलिए इसका तुरंत इलाज करना काफी जरूरी रहता है| जिन लोगों के यह बीमारी अधिक समय तक रहती हैं, वो लोग अंदर ही अंदर कमजोर पड़ने लगते हैं| 

Advertisement

इस समस्या को मेडिकल भाषा में हेमरॉइड्स कहा जाता है। इस बीमारी में गुदा (ऐनस) के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्र और मलाशय (रेक्टम) के निचले हिस्से की शिराओं में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से ऐनस के अंदर और बाहर या किसी एक जगह मस्से जैसी स्थिति बन जाती है, जो कभी अंदर रहते हैं और कभी बाहर भी आते हैं। जिसके कारण लोगों को बैठने उठने में काफी परेशानी रहती है|

इसे भी पढ़े: How To Detect Vegetables Milk Butter Adulteration: कैसे करें असली-नकली दूध, सब्जी, बटर, तेल, कॉफी जैसे खाने पीने की चीजों की पहचान?

बवासीर दो प्रकार की होती है-खूनी बवासीर और बादी बवासीर। खूनी बवासीर (पाइल्स) में खून आता रहता है, लेकिन उसमें दर्द थोड़ा कम रहता है। वहीं बादी बवासीर में पेट में कब्ज बन जाती है और पेट हमेशा ही खराब रहता है। यह बीमारी अधिकतर 45 साल से 65 साल के लोगों में काफी पायी जाती है| इस समस्या से राहत पाने के लिए आप इन  घरेलू तरीकों को अपनाये जिससे आपको पाइल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं |

एलो वेरा 

वैसे तो एलोवेरा से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है| यह स्किन को सॉफ्ट और स्पॉटलेस बनाने के साथ-साथ  पाइल्स की बीमारी में भी इस्तेमाल किया जाता है | बता दें कि पाइल्स के लिए फ्रेश एलो वेरा जैल यानी एलो वेरा की पत्ती से तुरंत  जैल निकाल लें और फिर जैल को पाइल्स वाले हिस्से में बाहर की तरफ लगा लें। इसके बाद दिन में कम से कम 2-3 बार जरूर लगाए|

आइस पैक 

आइस पैक भी पाइल्स की समस्या को बहुत जल्द खत्म कर देता है। इस समस्या से ग्रसित लोग प्रभावित हिस्से पर आइस पैक से सिकाई करें। चाहे तो बर्फ के टुकड़े लेकर उन्हें एक कपड़े में लपेट लें और फिर प्रभावित हिस्से पर लगाना शुरू कर दें। रोजाना 5 से 10 मिनट इस तरह सिकाई करने से पाइल्स की समस्या में काफी राहत मिलेगी |

हॉट वॉटर बाथ 

हॉट वॉटर बाथ यानी गरम पानी में नहाने से भी बवासीर की समस्या में काफी आराम मिलती  है। इससे सूजन और खुजली कम हो जाती है। इसके अलावा नारियल का तेल लगाने से काफी फायदा मिलता है | 

इसे भी पढ़े: Yoga Day 2019: योगा से चाहिए अगर ज़बरदस्त लाभ तो भूल कर भी ना करें ये 10 बड़ी गलतियां

Advertisement