कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019: अगर यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये जरूर पढ़े

0
311

अक्सर लोग इन महीनों में कहीं न कहीं घूमने का प्लान का बना ही लेते हैं| वहीं अब विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू हो चुकी है, इसी के साथ इसका पहला जत्था रवाना हो चुका है। यदि आप भी कैलाश मानसरोवर यात्रा करने का मन बनाय हुए हैं, तो ये जरूर पढ़े कि वहां जाने से पहले इन बातों का ख्याल रखने की जरूरत है|

Advertisement

इसे भी पढ़े:  आज है साल का पहला गुरु पुष्य योग, सोना खरीदने और निवेश करने के लिए आज का दिन है बेहद शुभ

जानकारी देते हुए बता दें, कि यहाँ पर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को पहाड़ी रास्तों पर ट्रैकिंग करते हुए जाना पड़ता है और यह इलाका काफी ऊंचाई पर होने की वजह से यहां का मौसम भी अक्सर खराब रहता है। इसलिए यात्रा करना बेहद मुश्किल रहता है|

इस यात्रा में यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, इसलिए सबसे पहले तो जरूरी है आप पूरी तरह से स्वस्थ्य रहें| यदि आपको हाई बीपी, डायबिटीज, अस्थमा और हृदय रोग है, तो हो सके तो आप वहां की यात्रा न करें| वहीं यदि जाना भी हुआ तो आप जाने से पहले रोजाना वॉक और रनिंग की प्रैक्टिस जरूर कर लें|

यदि आप कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो आप वहां मानसरोवर झील देखने जरूर जाएँ|  समुद्र तल से 14 हजार 950 फीट की ऊंचाई पर स्थित ताजे पानी की यह झील दुनिया की सबसे ऊंची झील है। यहां का नजारा बहुत ही मनमोहक है|  

इसे भी पढ़े:  केदारनाथ के कपाट इस दिन से खुलेंगे,अगर जाएँ तो इन 7 स्थानों के दर्शन जरूर करें

Advertisement