Lok Sabha Election 2019: आज तीसरे चरण में UP की इन 10 सीटों पर मतदान शुरू

0
409

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 तथा बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत मतदान जारी है । तीसरे चरण में लगभग 96,20,644 पुरुषों और 81,89,378 महिलाओं सहित कुल 1,78,10,946 मतदाता 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिये कुल 12128 मतदान केन्द्र और 20120 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 4515 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं।

Advertisement

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019 में कौन जीतेगा

तीसरे चरण में सबसे अधिक 16 प्रत्याशी बरेली लोकसभा सीट पर हैं| इसके अलावा मुरादाबाद में 13, रामपुर में 11, संभल में 12, फिरोजाबाद में 6, मैनपुरी में 12, एटा में 14, बदायूं में 9, आंवला में 14 और पीलीभीत में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं| इस चरण में मुरादाबाद में सबसे अधिक 1956174 मतदाता तथा एटा में सबसे कम 1617962 मतदाता हैं|

इस चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रसपा के शिवपाल सिंह यादव, सपा के अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, वरुण गांधी, आजम खान, जयाप्रदा, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह, कांग्रेस के सलीम शेरवानी और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है|

लोकसभा चुनाव 2019, तीसरा चरण : सुबह 9 बजे तक वोटिंग का प्रतिशत

उत्तर प्रदेश 6.84%
असम 12.36%
बिहार 12.60%
ओडिशा 1.32%
त्रिपुरा 1.56%
पश्चिम बंगाल 10.97%
छत्तीसगढ़ 2.24%

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर ऐसे मतदाता कुछ ज्यादा ही उत्साहित है, जो पहली बार मतदान करनें जा रहे है|  सुबह 6 बजे से ही लोग मतदान के लिए अपने घरों से बाहर निकलकर पोलिंग बूथ पहुंचनें लगे थे|   

यूपी के कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी     

उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी की सूचनाए प्राप्त हुई है। रामपुर के बूथ संख्या 281, कासगंज के बूथ संख्या 320, मुरादाबाद के बूथ संख्या 159,160 और पीलीभीत के कल्याणपुर गांव की बूथ संख्या 107 की ईवीएम ख़राब होने की सूचना प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़े: मतदान से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब

Advertisement