Voter ID Card Download कैसे करे | Latest Votor List कैसे देखे – यहाँ जानिए पूरा प्रोसेस

0
565

वोटर आईडी कार्ड भारत के सभी व्यस्क नागरिकों को मतदान करने का अधिकार प्रदान करता है, जिससे देश और राज्य की सरकार को चुना जा सकता है, यह बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे भारत की नागरिकता सिद्ध होती है, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसे पहचान पत्र के रूप में प्रयोग किया जाता है | भारत में डिजिटल इण्डिया के तहत सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, इसी के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने भी भारत के सभी नागरिकों को वोटर आई कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है, इस पेज पर आपको वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने और लेटेस्ट वोटर लिस्ट देखने के विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है |

Advertisement

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करना

वोटर आईडी कार्ड की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://electoralsearch.in/ पर जाना होगा | यहां पर आपको इस प्रकार का होम पेज मिलेगा | यहाँ पर आपको ‘जारी रखे’ पर क्लिक करना है |

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा यहाँ पर आपको दो टैब मिलेंगे

  • विवरण द्वारा खोज/Search by Details
  • पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No.

आप दोनों प्रकार से आपने वोटर कार्ड को सर्च कर सकते है |

विवरण द्वारा खोज/Search by Details

आप जैसे ही इस पेज पर आयेंगे आपको यह टैब स्वत: ओपन ही मिलेगा मतलब आप सीधा इसी पेज में आयेंगे | यहाँ पर आपको इस प्रकार की सूचना भरनी होगी |

  • नाम/Name *
  • पिता / पति का नाम (Father’s/Husband’s Name)
  • उम्र/Age
  • लिंग/Gender
  • राज्य/State
  • जिला/District
  • या/OR
  • नक्शे पर चुने
  • Locate on Map
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र/Assembly Constituency
  • कोड / Code *
  • खोजे/Search

आपको यहाँ पर स्टार लगी हुई सूचना को अनिवार्य रूप से भरना होगा | आप जैसे ही सर्च पर क्लिक करेंगे आपके सामने नीचे एक विंडो खुल जाएगी, जिसमे आप से सम्बंधित जानकारी होगी |

यहाँ पर आपको View Details पर क्लिक करना है | अब आपके सामने आपकी सारी डिटेल नयी टैब में खुल जाएगी आप नयी टैब पर जाकर यह जानकारी देख सकते है, इसको आप पीडीऍफ़ फ़ॉर्मेट में सेव करके इसका प्रिंट निकाल सकते है |

पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No.

आप पहचान पत्र की संख्या के आधार पर भी अपनी सारी जानकारी को सर्च कर सकते है, इस प्रकार से सर्च करने के लिए आपको पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No. टैब पर जाना होगा यहाँ पर आपको इस प्रकार की जानकारी भरनी होगी-

  • मतदाता पहचान-पत्र क्र./EPIC No. *
  • राज्य/State
  • कोड / Code *
  • खोजे/Search

आपको यहाँ पर स्टार लगी हुई सूचना को अनिवार्य रूप  से भरना होगा |

आप जैसे ही सर्च पर क्लिक करेंगे आपके सामने इसकी डिटेल आ जाएगी आपको यहाँ पर ‘ View Details’ पर क्लिक करना होगा |

लेटेस्ट वोटर लिस्ट कैसे देखे

  • लेटेस्ट वोटर लिस्ट देखने के लिए आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://eci.gov.in/ पर जाना होगा | यहाँ पर आपको इस प्रकार का होम पेज दिखाई देगा |
  • इस पेज पर आपको मेनू के बटन पर क्लिक करना है |
  • आप जैसे ही मेनू के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने इस प्रकार की लिस्ट आ जाएगी | यहाँ पर आपको Electoral Roll पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने इस प्रकार का पेज खुल जायेगा यहाँ पर आपको Link to PDF E-Roll पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने भारत के सभी राज्यों के नाम आ जायेंगे यहाँ पर आपको अपने राज्य के नाम पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने राज्य के जिलें दिखाई पड़ेंगे आपको अपने जिलें को चुनना है, इसके बाद आप को अपने क्षेत्र को चुनना | इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है, इस प्रकार से आप लेटेस्ट वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते है |

इस प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

Advertisement