INX मामला: पी चिदंबरम को मिला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का समर्थन, कहा- मैं उनके साथ खड़ी हूं

0
342

INX मामलाः में फंसे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के ऊपर INX मीडिया करप्शन का मामला दर्ज है| जिसकी वजह से इन दिनों उनके उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है| ऐसे में उनका समर्थन करने के लिए कांग्रेस पार्टी सामने खड़ी हो गई|  जानकारी देते हुए बता दें कि, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने चिदंबरम को देश का सेवक और सम्मानित सांसद बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: आरक्षण मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा – ‘RSS का हौसला बढ़ा हुआ है, मंसूबे खतरनाक हैं’

प्रियंका ने सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि, पार्टी चिदंबरम के साथ हर वक्त खड़ी है और नतीजों की परवाह किए वह बिना सचाई के साथ खड़ी रहेगी। इस बीच कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी बुलाई है।’

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत योग्य और सम्मानित राज्यसभा सदस्य पी. चिदंबरम जी ने दशकों तक देश की सेवा की है, जिनमें वित्त मंत्री और गृह मंत्री के रूप में की गई उनकी सेवा भी शामिल है। वह बेहिचक सत्ता की हकीकत बयां करते हैं और इस सरकार की असफलताएं उजागर करते रहते हैं, लेकिन कायर सचाई से असहज हो जाते हैं, इसलिए शर्मनाक तरीके से उनका पीछा किया जा रहा है। हम उनके साथ खड़े हैं और सचाई के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे नतीजे जो भी हों।’ 

इसे भी पढ़े: प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, पूछा ये बड़ा सवाल

Advertisement