पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, TMC के 2 विधायक और 29 पार्षद BJP में हुए शामिल

0
299

एक बार मोदी सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है| टीएमसी के 2 विधायक और 29 पार्षद अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है| इसके साथ ही CPM का भी एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया है| इसके अतिरिक्त बीजेपी  में भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी जुड़ गए हैं| तीनों विधायकों को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी की सदस्यता दिला दी है| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, टीएमसी के कई और काउंसलर आगे भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने पीएम मोदी से आपराधिक मामलो में लिप्त सांसदों को लेकर पूछे यह सवाल

जानकारी देते हुए बता दें, कि पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 18 सीटें हासिल की हैं, वहीं टीएमसी को 22 और कांग्रेस को दो सीटें प्राप्त हुई है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार करते हुए कहा था, कि ममता बनर्जी की टीएमसी के 40 विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं, और वे चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे|

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुए उसी तरीके से यहां सात चरणों में लोगों को पार्टी में शामिल करवाएंगे | इसी के साथ कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था, कि 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं और कभी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं| कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज उसका पहला चरण है, और ममता जी की तानाशाही से तंग आकर सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं|

इसे भी पढ़े: स्मृति ईरानी के करीबी रहे BJP कार्यकर्ता की हत्या मामले में, पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisement