‘आर्टिकल 15’ के टीजर में आयुष्मान खुराना का शानदार लुक – देखें Video

0
307

फिल्मो के रिलीज होने का सिलसिला अभी भी लगातार जारी हैं| वहीं अभी कुछ फिल्मो के टीजर रिलीज किये जा रहें हैं, तो कुछ फिल्मे रिलीज हो रही हैं| इन फिल्मों नें सोशल मीडिया और सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है| वहीं अब आयुष्मान खुराना की बहुत जल्द आने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’  का टीजर रिलीज कर दिया गया है|  इस फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही धमाल मचा के रखा है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: किशोर कुमार की बायॉपिक में नजर आयेंगे Adnan Sami?

आपको आने वाली   फ़िल्म  ‘आर्टिकल 15’  के टीजर में आयुष्मान खुराना  शानदार किरदार में नजर आयेंगे | इस फ़िल्म के टीजर की शुरुआत आयुष्मान खुराना की आवाज के साथ हुई है | जहां अभिनेता संवैधानिक ‘आर्टिकल 15’   के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहें है| जो धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाने की बात  करते हैं |  

इससे पहले पोस्टर में आयुष्मान खुराना  चश्मा पहने हुए एक पुलिस की भूमिका में दिखाई दे रहे है और इस चश्में में समाज की कड़वी सच्चाई साफ नजर आ रही है| अब रिलीज हुए इस टीजर में अभिनेता पुलिस लुक में कहते हुए देखाई दे रहे है कि फर्क बहुत कर लिया, अब फर्क  लाएंगे |

आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘आर्टिकल 15’ लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण में वर्ल्ड प्रीमियर में दिखाए जाने के लिए तैयार है| लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, और यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ओपनिंग नाइट फिल्म होगी |

इसे भी पढ़े: दीपिका पादुकोण के अनोखें लुक के कायल हुए लोग

Advertisement